Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भनिजी स्कूलों के खिलाफ डीसी का रुख सख्त

निजी स्कूलों के खिलाफ डीसी का रुख सख्त

बोकारो : बोकारो जिला में निजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ की गई शिकायत पर जिला उपायुक्त ने लिया संज्ञान। उपायुक्त की अध्यक्षता में बनाई गई जिला स्तरीय कमिटी की आज हुई पहली बैठक। जहां लगभग सभी स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। ये त्रिस्तरीय कमेटी बोकारो उपायुक्त, अभिभावक और प्राइवेट स्कूल के प्रतिनिधियों के बीच बनाई गई है जहां आज बोकारो उपायुक्त कार्यालय में बैठक किया गया।

अभिभावकों की शिकायत थी की हर साल प्राइवेट स्कूल री-एडमिशन, डेवलपिंग चार्ज,फीस ,नए नए राइटर का बुक का पर्ची प्राइवेट स्कूलों के द्वारा अभिभावकों को थमा दिया जाता है। प्राइवेट स्कूलों के द्वारा दबाव अभिभावकों पर डाला जाता है और किसी खास दुकान से इसकी खरीददारी करने को कहा जाता है। ऐसे में अभिभावकों पर इसका आर्थिक बोझ पड़ता है। ऐसे में अभिभावक भी काफी परेशानी में रहते है। इस मामले पर बोकारो उपायुक्त ने कुछ दिन पहले सभी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था साथ ही अभिभावकों को भी इससे संबंधित कागजात मांगा गया था। आज की बैठक में दोनो तरफ से डॉक्यूमेंट जमा कर लिया गया है और इसकी अगली बैठक रामनवमी के बाद होगी।

आज की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे अभिभावको ने कहा की प्राइवेट स्कूल अभिभावकों का शोषण कर रही है, री एडमिशन के जगह डेवलपमेंट चार्ज लिया जा रहा है लेकिन स्कूल ऑडिट रिपोर्ट नही सौप रहा है। ऑडिट रिपोर्ट से ही पता चलेगा की आखिर पैसा कहा खर्च किया जा रहा है। अभिभावको ने आगे कहा की हर साल कॉपी किताब से लेकर स्कूल ड्रेस चेंज किया जा रहा है ऐसे में अभिभावकों पर इसका आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वही बोकारो उपायुक्त ने कहा की शिकायत मिलने के बाद जांच की जा रही है साथ ही स्कूलों से कागज जमा लिया गया है। रामनवमी के बाद अगली बैठक की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular