Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भगांधीनगर लोक सभा सीट पर अमित शाह की पत्नी ने संभाली चुनाव...

गांधीनगर लोक सभा सीट पर अमित शाह की पत्नी ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान

डोर टू डोर सम्पर्क में निकली सोनलबेन शाह, साथ में विधायक और पूर्व विधायक भी\

गांधीनगर : गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चुनाव प्रचार की कमान उनकी धर्मपत्नी सोनलबेन शाह ने संभाल लिया है। भाजपा के केन्द्रीय नेता होने के कारण अमित शाह यदि क्षेत्र में कम समय भी देते हैं तो इसकी भरपाई करने की कई स्तर पर भाजपा ने योजना बनाई है।

हालांकि शाह नामांकन के एक दिन पूर्व 18 अप्रैल को गांधीनगर लोकसभा सीट अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। अमित शाह दूसरी बार गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ सोनल पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular