Saturday, September 26, 2026
Homeखबर स्तम्भपुल के नीचे अज्ञात शव बरामद

पुल के नीचे अज्ञात शव बरामद

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह नया पुल के नीचे शनिवार दोपहर को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। शव की सूचना मिलने पर काफी संख्या में आस पास के लोग शव को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। नया पुल के नीचे नाली के पास शव मिली है.
इधर मामले की सूचना पा कर मुफ्फसिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक व्यक्ति के पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा हैं। बताया गया कि नया पुल के ठीक नीचे शव पड़ा हुआ है। मृतक की पहचान होने के बाद ही मामले की जानकारी हो सकेगी खबर लिखी जाने तक मृतक व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular