राजधानी रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता शाहदेव के द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित संबोधित किया गया | संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से आगामी 21 अप्रैल को होने वाले इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित उलगुलान न्याय यात्रा पर कड़ी और तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया |
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि उलगुलान शब्द झारखंड की परंपरा और स्मिता से जुड़ा हुआ है |और इंडिया गठबंधन उलगुलान नाम का उपयोग अपनी राजनीतिक फायदे के लिए कर रहा है| झारखंड मुक्ति मोर्चा के पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़ी सीता सोरेन अपने स्वर्गीय पति के मौत के जांच को लेकर हमेशा मांग करती रही| पर झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बात को लेकर हमेशा अनदेखी करता रहा इस न्याय यात्रा के आयोजन में सनातन विरोधी लोगों का भी जूटान होगा |