Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भआग में दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

आग में दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

गुवाहाटी : गुवाहाटी के पानीखाइती थाने इलाके में लगी आग के दौरान देखते ही देखते दो व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह जलकर राख हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आज तड़के थाना क्षेत्र के रेल गेट इलाके में एक किराने और एक मोटरसाइकिल की गैराज में आग लगने की खबर मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक दोनों दुकान पूरी तरह जल गयी।

आग के दौरान गैराज में रखीं कई बाइकें पूरी तरह जल गयीं। आग की वजह से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular