Monday, February 23, 2026
Homeक्राइमईरान को हमले का जवाब देने के लिए अमेरिका तैयार, बाइडेन प्रशासन...

ईरान को हमले का जवाब देने के लिए अमेरिका तैयार, बाइडेन प्रशासन ने शीर्ष सैन्य कमांडर को इजराइल भेजा

वाशिंगटन : ईरान के हमले का जवाब देने के लिए अमेरिका तैयार है। ईरानी हमले की बढ़ती आशंका के बीच कल अचानक एक अमेरिकी शीर्ष सैन्य कमांडर को बाइडेन प्रशासन ने इजराइल भेजा। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इजराइल भेजे गए इस सैन्य कमांडर ने वहां के शीर्ष अधिकारियों के साथ ईरान को माकूल जवाब देने के लिए साझा रणनीति पर चर्चा की।

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान बार-बार सीरिया में एक अप्रैल को हुए हमले के लिए इजराइल को दंडित करने की कसम खा रहा है। इस हमले में कई वरिष्ठ ईरानी कमांडर मारे गए थे। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि वह ईरान के किसी भी तरह के हमले को जवाब देने के लिए तैयार है। इजराइल ने भी अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular