Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भईद आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार : सुदेश महतो

ईद आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार : सुदेश महतो

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को प्रदेश के लोगों को ईद की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। खुशहाल जीवन के लिए स्नेह, प्रेम और दया सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। इसे हम सभी को अपनाने की आवश्यकता है। ईद का यह मौका गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों के रंग भरने के साथ ही गीले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाने का होता है।

सुदेश कुमार महतो ने केंद्रीय सचिव मोशिन खान के घर पहुंचकर परिवारजनों के संग ईद की खुशियां बांटी। उन्होंने पूरे परिवार को ईद की बधाई दी। मौके पर पार्टी के महासचिव खालिद ख़लील, केंद्रीय संगठन सचिव एस अली, वसीम खान, शादाब राजा, फैज खान समेत कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular