रांची : प्राकृतिक पर्व सरहुल के अवसर पर राजधानी रांची के मोराबादी स्थित जनजातीय क्षेत्रीय विभाग में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर राज्यपाल क कृष्ण केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सांसद महुआ माजी पदम श्री अशोक भगत रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे सरहुल महोत्सव के दौरान झारखंड के राज्यपाल ने पूरे विधि विधान के साथ वहां की उपस्थिति में साल वृक्ष की पूजा अर्चना की एवं साल वृक्ष का परिक्रमा भी किया और सरहुल के अवसर पर बजाए जाने वाले झारखंडी वाद्य भी बजाये इस सरहुल महोत्सव के अवसर पर झारखंड के पारंपरिक नृत्य और संगीत का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल ने कहा कि हमें प्रकृति के संरक्षण और सुरक्षा का पूरी तरह से ख्याल रखनी चाहिए
वही मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह पर उत्साह और उल्लास के माहौल में प्रकृति से जुड़ने का मौका देता है साथ ही भावनाओं से जुड़ाईयां पर एक दूसरे को समझने का मौका देता है हमें प्रकृति को किसी भी रूप से नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए सरहुल इस बात का भी संदेश देता है.
