कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजपथ रेड रोड पर गुरुवार सुबह ईद की नमाज अदा की गई है। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी शामिल हुए हैं। खास बात यह है कि इस मजहबी त्यौहार में शामिल होकर ममता बनर्जी ने जमकर राजनीतिक बात की। नमाज के मंच से ममता ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय का एक भी वोट किसी भी दूसरी पार्टी को नहीं जाना चाहिए। जब सीएम यह बात कह रही थीं, तब उनके बगल में उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी खड़े थे।
ममता शामिल हुईं ईद की नमाज में, की राजनीतिक अपील- कहा, एक भी वोट किसी और पार्टी को नहीं जाना चाहिए
RELATED ARTICLES
