लोहरदगा : लोहरदगा में शांतिपूर्ण माहौल में गुरुवार को ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ उमडी।नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ग्रामीण इलाकों में भी ईद उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। ईद के अवसर पर लोगों ने जगह जगह सजावट भी की थी।
बोकारो में बोकारो में ईद का त्यौहार बड़े ही धूमधाम एवं हरसोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ।सुबह सवेरे ही मुस्लिम भाइयों ने मस्जिदों में आकर ईद की नमाज पढी एवं एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, मुस्लिम भाइयों ने पूरे बोकारो वासियों को भी ईद की मुबारकबाद दी और ईद को भाईचारे एवं शांति से मनाने की बात कही।
