Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भएलन मस्क इसी महीने आएंगे भारत, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए...

एलन मस्क इसी महीने आएंगे भारत, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक

नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क इस महीने भारत दौरे पर आएंगे। अपनी भारत यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

एलन मस्क ने एक्स हैंडल पोस्ट पर कहा है, ”भारत में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं।” मस्क भारत में टेस्ला की निवेश योजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मस्क अबतक दो बार मिल चुके हैं। पहली बार प्रधानमंत्री की 2015 में कैलिफोर्निया के टेस्ला फैक्टरी में मस्क से मुलाकात हुई थी। इसके बाद जून 2023 में दोनों न्यूयॉर्क में मिले थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular