Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भसरहुल प्रकृति का पर्व है और इसका संरक्षण करना भी हमारा दायित्व...

सरहुल प्रकृति का पर्व है और इसका संरक्षण करना भी हमारा दायित्व है : जगलाल पहान

रांची : प्राकृतिक पर्व सरहुल की उत्साह पूरी राजधानी में जोरों पर देखी जा रही है. इसी के तहत विभिन्न सरना स्थल में भी तैयारी चल रही है. रांची के हातमा सरना स्थल में भी सरहुल का शुभारंभ किया गया .

जगलाल पहान ने बताया की सरहुल प्रकृति का पर्व है और इसका संरक्षण करना भी हमारा दायित्व है. सरहुल पर्व कल धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी शुरुआत आज से हो गई है. केकड़ा और जल रखाई पूजा की महत्ता पर पाहन ने बताया. घड़े में जल रखकर  इसबार होने वाले बारिश का अनुमान लगाया जाता है.

वही सरहुल और ईद का त्यौहार कल 11 अप्रैल को एक साथ मनाया जायेगा जिसको लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम बिभिन सरना स्थल ओर ईदगाह का निरीक्षण भी किया साथ ही कर सुरक्षा के साथ-साथ साफ सफाई विद्युत व्यवस्था का भी जायजा लिया एडीएम लॉ एंडऑर्डर और नगर निगम के अधिकारी हातमा सरना स्थल पहुंच कर साफ सफाई विद्युत व्यवस्था का जाएजा लिया वहीं अधिकारियों को कई निर्देश भी इससे संबंधित दिए गए ताकि दोनों ही पर्व शांति और सौहार्द से मनाया जा सके.

RELATED ARTICLES

Most Popular