Friday, May 15, 2026
Homeखबर स्तम्भबस हादसे में दो महिलाओं सहित 13 की मौत

बस हादसे में दो महिलाओं सहित 13 की मौत

रायपुर : दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ के कुम्हारी बस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 40 फीट गहरी मुरुम के खदान में गिर गई थी। इससे पहले 14 लोगों की मौत होने की सूचना थी। हादसें में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि बस चालक पर 3 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आक्रोशित अन्य कर्मचारियों ने केडिया कंपनी में काम बंद कर दिया है। हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। दुर्ग कलेक्टर ऋचा चौधरी शर्मा सुबह कुम्हारी निरीक्षण के लिए पहुंचीं। जहां हादसा हुआ, वहां सड़क काफी संकरी है । बस में केडिया कंपनी के लगभग 40 लोग सवार थे जो कि लगभग शाम 8:00 बजे के बाद अपनी ड्यूटी बाद बस में चढ़कर घर वापस लौट रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular