Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भलोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अहम बैठक हुई

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अहम बैठक हुई

गिरिडीह : बक्सीडीह रोड़ स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में गुरुवार को लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने किया। श्री सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की 5 न्याय 25 गारंटी घोषणा की शुरुवात की गई है।

 पांच न्याय के स्तंभ में कांग्रेस की सरकार आएगी तो सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। आगे की शिक्षा के लिए बच्चों को 1लाख दिए जाएंगे। कहा की घोषणा पत्र में युवा न्याय ,किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय शामिल हैं। जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव तक मतदाताओं के घर में जाकर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को और इस 5 न्याय और 25 गारंटी की घोषणा पत्र को उनके दरवाजे   संदेश लेके जाएगी और उनसे अपील करेगी कांग्रेस के हाथों को इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करें।  बैठक ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह भी उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया

मौके पर अशोक विषकर्मा, उपेंद्र सिंह,नरेश वर्मा, अजय सिन्हा, सीताराम पासवान,बिमल सिंह, नेसाब, महमूद अली खान, पोरेशनाथ मित्रा,कृष्णा सिंह , प्रो मंजूर अंसारी,निरंजन तिवारी,अभिनंदन सिंह, नकुल सिंह, मदन विष्कर्मा, राजू देव, राजेश तुरी,पंकज सागर, बरूण सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अनिल चौधरी माले के राजेश यादव, राजेश सिन्हा सहित कई लोग थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular