गिरिडीह : चैत्र प्रतिपदा के पहले दिन मंगलवार को कुटुंब प्रबोधन की ओर से नया पुल पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित की। इस दौरान सभी ने सनातनियो को नववर्ष की बधाई दिया। इसकी अध्यक्षता प्रान्त टोली सदस्य सह पूर्व वार्ड पार्षद पूनम बरनवाल ने की। जिसके बाद कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम किया गया।
यह कार्यक्रम हिंदू संस्कृति और संस्कार को जागृत करने के उद्देश्य से किया गया। जिसके बाद प्रभात फेरी के रूप में सीहोडीह नया पुल से विश्वनाथ मंदिर की यात्रा की गयी। विश्वनाथ मंदिर में हनुमान चालीसा एवं आरती की गई। इस दौरान सभी से अपनी माँ, मातृभूमि एवं मातृभाषा का सम्मान करने की अपील की गई.
पूनम बरनवाल ने सभी सनातनियों को नए वर्ष की शुभकामनाए देते हुए मां दुर्गा से प्रार्थना किया गया कि सबों का जीवन मंगलमय हो ओर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस कार्यक्रम में शांति भवन से रीता बाई, भवानी बाई, कुसुम बाई के साथ सैकड़ो महिला एवं पुरुष की उपस्थिति हुई जिसमें गुड्डू प्रसाद, देवराज आनंद , शिक्षिका ललिता देवी, किरण देवी, सकुंतला देवी, अनीता, अनुराधा,संध्या बरनवाल आदि महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।
