RANCHI : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल ने अरगोड़ा थाने में एक आवेदन दिया. इसमें मोबाइल नंबर 8069167870 से कॉल करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि मोबाइल नंबर से गिरिडीह लोकसभा के मतदाताओं को कॉल करके गलत जानकारी देकर दिग्भ्रमित किया जा रहा है. यह व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से कॉल करने का दावा करते हुए लोगों को गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी को वोट नहीं देने की बात कह रहा है.
फर्जी कॉल करने वाला आदमी खुद का बीजेपी ऑफिस का आदमी बता कर कॉल कर रहा है। बनमाली मंडल ने कहा कि इस तरह के कॉल से न सिर्फ चन्द्र प्रकाश चौधरी की बल्कि हमारे गठबंधन की छवि भी धूमिल हो रही रही है.
