RANCHI : सनातन संस्कृति हिंदू रीति के अनुसार चैत शुक्ल प्रतिपदा सनातन संस्कृति को मानने वाले के लिए नूतन वर्ष आरंभ आज से हो रहा है . जो विक्रम संवत 2081 का प्रारंभ का प्रथम दिवस है साथ ही आज से चैत नवरात्र का भी आरंभ है .
नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है और नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजन और आराधना का विधान है. इसी के तहत राजधानी रांची के विभिन्न मंदिरों में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना कर नवरात्र पूजन का प्रारंभ किया गया. मंदिरों में श्रद्धालुओं ने यथाशक्ति दर्शन और पूजन किया एवं मां से मनोवांछित मनोकामना मांगा.
