राजधानी के हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ और केंद्रीय महासचिव भट्टाचार्य के द्वारा एक प्रेस वार्ताको संबोधित किया गया| एवं इस प्रेस वार्ता के माध्यम से नवरात्रि की बधाई देते हुए केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय पर सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी के विषय पर कहा|
पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बना हुआ है| और राज्य सरकार नगर निकाय का चुनाव कराने को लेकर पूरी तरह तैयार है, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण उसके हाथ बंधे हुए है| उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राज्य सरकार को बदनाम करने की नियत से गलत बयानी करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने घर मे देखना चाहिए, जो उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं| और हर तीसरा प्रत्याशी दूसरे दल का है। उन्होंने अबतक घोषणा पत्र जारी नहीं करने को लेकर भी भाजपा पर सवाल खड़े किए।