कोलकाता : जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन किया है। उन्हें झारखंड में भाजपा विरोधी जनसभा में आमंत्रित किया गया है।
दिल्ली के बाद झारखंड में भाजपा विरोधी रैली में तृणमूल कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित किया गया है। कल्पना ने 21 अप्रैल को झारखंड में ”उलुगुलान (क्रांति) महारैली” नामक रैली के लिए ममता को आमंत्रित किया है। तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, ममता खुद रैली में नहीं जा रही हैं, क्योंकि वह फिलहाल बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। रैली में तृणमूल प्रतिनिधियों को भेजा जाएगा।
