Wednesday, October 21, 2026
Homeक्राइमराहे में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

राहे में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बीती रात राहे पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोकरोडीह से इरिसरिंग रोड पर चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।

थाना प्रभारी फैज अहमद ने सोमवार को बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उन्होंने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि इन विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल कहां किया जाने वाला था।

RELATED ARTICLES

Most Popular