RANCHI : आने वाले 11 अप्रैल तक झारखंड वासियों को गर्मी से मिलेगी राहत एवं राज्य में कहीं-कहीं होगी. हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश और गर्मी के मौसम में होगी. हल्की ठंड का एहसास रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक झारखंड के किसी -किसी इलाकों में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.
रांची मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मौसम के अनुकूल नहीं होने को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है. 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक झारखंड के कहीं-कहीं पर गर्जन और वर्ज पात के साथ-साथ हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हो सकती है, वहीं यदि तापमान की बात की जाए तो 8 अप्रैल तक मे अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकता है और इसके अगले तीन दिन तक तापमान में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं देखने को मिल सकता है.
