Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भबिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का डीसी और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का डीसी और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

रांची : रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) का औचक निरीक्षण किया गया। रविवार देर रात अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

इस दौरान अलग-अलग 16 टीम बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल तथा अस्पताल आदि की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारा के जेलर एवं जेल सुपरीटेंडेंट उपस्थित रहे, जिनसे उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारा की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की व्यवस्था, रसोई घर तथा कैदियों से मुलाकाती की व्यवस्था आदि की जानकारी ली।

इस टीम में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, नगर के.वी. रमन, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-2 अरविंद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सदर संजीव कुमार बेसरा के अतिरिक्त छह थाना प्रभारी-सह- पुलिस निरीक्षक – कोतवाली, सदर थाना, लोअर बाजार थाना, बरियातु थाना, सुखदेव नगर थाना तथा यातायात थाना प्रभारी कोतवाली भी शामिल थे। सभी पदाधिकारियों के अतिरिक्त 140 पुरुष तथा 20 महिला आरक्षी भी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular