रांची : बडकागांव विधायक अंबा प्रसाद राजनीतिक जीवन में चल रहे वर्तमान स्थिति से हटकर अपने अंदर के कलात्मक हुनर को निखारने और प्रदर्शित करने के लिए प्राकृतिक पर्व सरहुल के अवसर पर राजधानी रांची के करम टोली स्थित रांची प्रेस क्लब सभागार में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जिया हरसाए वीडियो गाने के पोस्टर एवं गाना जारी किया. इस गाने में अंबा प्रसाद ने खुद एक्टिंग भी की है.
इस दौरान अंबा प्रसाद ने कहा कि वक्त की कमी के साथ कुछ घंटे की शूटिंग कर इस गाने को बनाया गया है. यह गाना विशेष तौर पर झारखंड के पारंपरिक एवं प्राकृतिक पर सरहुल के अवसर पर आधारित है और यह न केवल हमारे राज्य बल्कि हमारे पूरे देश भर में इस गाने की धूम मचेगी. हमें प्राकृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कृत संकल्पित होने की आवश्यकता है.
