Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भदस वर्षो के बेहतर कार्यों से दुनिया में बज रहा भारत का...

दस वर्षो के बेहतर कार्यों से दुनिया में बज रहा भारत का डंका : नरेंद्र मोदी

  • बेहतरी व विकास की गारंटी का नाम है नरेंद्र मोदी
  • आईएनडीआईए गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमात,इन्हें रखे सत्ता से दूर-मोदी

नवादा : बिहार के नवादा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कुंती नगर के मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दस वर्षो के बेहतर कार्यों से दुनिया में बज रहा भारत का डंका। उन्होंने भ्रष्टाचार का पर्याय बने आईएनडीआईए गठबंधन को सत्ता में आने से रोकने का आह्वान किया। उन्होंने नवादा को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह की जन्मस्थली ,चंद्रगुप्त की शौर्य भूमि, आचार्य चाणक्य की ज्ञान भूमि बताते हुए नमन भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि याद कीजिए कि 10 साल पहले दुनिया में भारत को लेकर क्या राय होती थी। कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश आज जो आटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हम पर हमला कर के चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी, लेकिन मोदी ने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है। भारत वही चंद्रगुप्त मौर्य वाला भारत है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular