Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भफेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएसन की हुई बैठक

फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएसन की हुई बैठक

गिरिडीह : पचंबा मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएसन की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीलर एसोसिएसन के जिला अध्यक्ष राजेश बंसल ने किया।

इस दौरान सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और जन वितरण प्रणाली के विक्रेता मौजूद थे। इस दौरान जिला कमिटी को पूर्ण किया गया। साथ ही 35 समिती का चयन सर्वसमिती से किया गया। इस दौरान राजेश बंसल ने कहा की कोरोना काल के दौरान सभी डीलर का जो बकाया राशि था वह गिरिडीह के विधायक सुदीब्य कुमार सोनू के पहल पर राज्य सरकार ने भुगतान कर दिया है और जिले के सभी डीलर को बकाया मानदेय मिल गया है.

इसके लिए डीलर एसोसिएसन की ओर से हम सभी राज्य सरकार और गिरीडीह विधायक का आभार प्रकट करते हैं। कहां की अनुकंपा वर्ग जो पूर्ण की भांति शुरू हुआ था उसे फिर से शुरू करने ओर डीलर एसोसिएशन के हित में यहां के विधायक और झारखंड सरकार काम करेगी यह पूर्ण विश्वास है। वही इस बैठक में राजकुमार चरण पहाड़ी ,राम रतन राम, राजेश राम ,बैजनाथ वर्मा, केदार प्रसाद, जितेंद्र दास सहित कई डीलर मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular