Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भडीएवी शिक्षा, संस्कार और चरित्र निर्माण का मंदिर : एस के मिश्रा

डीएवी शिक्षा, संस्कार और चरित्र निर्माण का मंदिर : एस के मिश्रा

राँची : डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में नये शैक्षणिक सत्र-2024-25 की शुरुआत हवन, यज्ञ व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। महाहवन में एलकेजी से बारहवीं तक (कक्षा ग्यारहवीं को छोड़कर) बच्चों और सभी शिक्षकों ने अग्निदेव को साक्षी मानकर यज्ञाहुति प्रदान कीं।इसके बाद एस के मिश्रा, प्राचार्य-सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखण्ड ज़ोन-‘जे’ ने नव नामांकित बच्चों और नई कक्षाओं के लिए उत्तीर्ण बच्चों को मंत्रोच्चारण के साथ पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर स्वागत किया।

प्राचार्य मिश्रा ने बच्चों के समुचित और सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को प्रयासरत रहने की अपील की। उन्होंने बच्चों के साथ परिश्रम के फल और अनुशासन जैसे विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि डीएवी संस्था शिक्षा, चरित्र निर्माण व संस्कार का मंदिर है।
मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरविंद कुमार अमरेश, एन के दुबे, पी एस दास, डीपी चाँद, सुनील सिंह, बी कार्तिक, संजय मण्डल, ए के मिश्रा और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular