Tuesday, January 14, 2025
Homeखबर स्तम्भबोकारो  : दंपति पर धारदार हथियार से हमला

बोकारो  : दंपति पर धारदार हथियार से हमला

बोकारो  : भू माफियाओं द्वारा जमीन विवाद को लेकर दंपति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। यह मामला बालीडीह थाना क्षेत्र के करहरिया गांव की बताई जा रही है। घटना में हरेंद्र प्रसाद दास एवं उनकी पत्नी रीता देवी गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें सदर अस्पताल बोकारो में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि जख्मी दंपति बुधवार की रात विवादित जमीन पर बैठे हुए थे, तभी 6 की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने दंपति पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मालूम हो कि भू माफियाओं ने पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश किया था तथा दंपति के साथ मारपीट की गई थी।

इसके बाद पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 107 व विवादित भूमि पर 144 की कार्रवाई कर चुकी थी। लेकिन बुधवार की दिन रात अचानक लोग आए व दंपति पर तलवार से हमला कर दिए। दंपति को कई जगहों पर गंभीर चोटें आई है उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया है।जख्मी अनिल कुमार दास ने बताया कि वे विवादित भूमि पर नया घर बनाकर रह रहे हैं,विवाद से जुड़े लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया।वहीं बालीडीह थाना के दारोगा जे के यादव ने कहा कि अभी आवेदन पत्र नहीं मिला है,मारपीट की घटना घटी हैं,पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular