Tuesday, January 14, 2025
Homeखबर स्तम्भमां मथुरासिनी का दो दिवसीय अनुष्ठान जयकारे के साथ शहर में निकाली...

मां मथुरासिनी का दो दिवसीय अनुष्ठान जयकारे के साथ शहर में निकाली गई शोभा यात्रा

गिरिडीह : माहुरी वैश्य समाज की कुलदेवी मां दुर्गे की अवतार मां मथुरासिनी की सोमवार को दो दिवसीय अनुष्ठान की शुरूआत भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में मां मथुरासिनी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास से भी माहुरी वैश्य महासभा की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ो की संख्या में समाज के युवक, युवतियां, महिलाएं-पुरूष शामिल हुए और उत्साह के साथ जयकारा लगाते हुए शहर भ्रमण किया।

इस दौरान माहुरी छात्रावास से निकले इस शोभा यात्रा में एक रथ पर मां मथुरासिनी की स्वरूप लिए नन्ही बच्ची को बिठाया गया था। जबकि इसके पीछे समाज के लोगांे की भीड़ जय श्रीराम और मां मथुरासनी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वही निकली शोभा यात्रा में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी और उनके समर्थको द्वारा पुष्प वर्षा किया जा रहा था।

शहर भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा वापस माहुरी छात्रावास पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां पुजारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना शुरू हुई। वही मौके पर संरक्षक सुजय राज भदानी ,अध्यक्ष गोपाल दास भदानी ,अरुण कुमार गुप्ता ,प्रभात कुमार तार्वे ,राजकुमार चरण पहाड़ी, अशोक बेसिखियार, हबलु गुप्ता, संजीत तार्वे आकाश सुमन, राखी तारको ,सहित समाज के कई सदस्यगण मौजूद।

RELATED ARTICLES

Most Popular