Wednesday, May 13, 2026
Homeखबर स्तम्भफिल्म 'क्रू' ने दुनियाभर में की 50 करोड़ से अधिक की कमाई

फिल्म ‘क्रू’ ने दुनियाभर में की 50 करोड़ से अधिक की कमाई

तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ शुक्रवार 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। यह वर्ष 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने पहले तीन दिन में भारत में 29.25 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि इस दौरान फिल्म ने ग्लोबल स्तर पर तीन दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

दर्शक ‘क्रू’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में थी। पहले फिल्म का मनोरंजक टीजर सामने आया, फिर ट्रेलर ने दर्शकों का उत्सुकता बढ़ा दी। इस फिल्म में करीना, तब्बू और कृति पहली बार एक साथ आई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular