Wednesday, April 15, 2026
Homeक्राइमतीन पिकअप वैन पर लदे 16 पशु जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

तीन पिकअप वैन पर लदे 16 पशु जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना पुलिस ने रविवार को गोवंश लोड तीन पिकअप वैन को जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त वैन में करीब 16 गोवंश लोड थे।

पूछताछ में तीनों तस्कर ने बताया कि सारे गोवंश उन्हें पश्चिम बंगाल के किसी कसाई खाना भेजने की तैयारी थी, जहां प्रतिबंधित मांस का कारोबार होता था। लेकिन बंगाल में कहा पहुंचाना था, इसकी जानकारी तीनों पिकअप वैन के चालक को बंगाल की सीमा में प्रवेश करने के बाद दिया जाता। लेकिन इसे पहले ही एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ धनंजय राम और बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह ने थाना इलाके के जीटी रोड स्थित औरां इलाके में छापेमारी कर गोवंश लोड गाड़ियों को जब्त किया। जब्त गोवंश को मधुबन गोशाला भेजा गया है। इनमें से कई बीमार गोवंश का पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular