Wednesday, February 25, 2026
Homeखबर स्तम्भराष्ट्रपति मुर्मू आज लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मू आज लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (शनिवार) देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री (द्वय) चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और हरित क्रांति के माध्यम से खाद्यान्न में देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रख्यात विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पोस्ट कर इन विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा। इस कारण राष्ट्रपति भवन ‘चेंज ऑफ गार्ड समारोह’ नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular