Friday, March 28, 2025
Homeखबर स्तम्भशहादत देने के पूर्व राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव गिरफ्तार

शहादत देने के पूर्व राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव गिरफ्तार

रांची : भगत सिंह के शहादत दिवस पर राष्ट्रीय युवा शक्ति आंदोलन के अध्यक्ष उत्तम यादव के शनिवार को शहादत देने के पूर्व ही रांची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तम को सुखदेवनगर थाना में रखा गया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा सुखदेवनगर में लगने लगा है।

मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के संरक्षक जगदीश सिंह जग्गू ने बताया कि राष्ट्रीय युवा शक्ति के जरिये शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा मोरहाबादी में लगाया जा रहा था, जिसे जिला प्रशासन ने लगनेनहीं दिया था। इसके बाद राष्ट्रीय युवा शक्ति प्रतिमा स्थापित करने के लिए लगातार एक वर्ष से आंदोलन कर रही थी। इसके बाद राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने सरकार और प्रशासन के जरिये किए जा रहे हैं भगत सिंह के अपमान से दुखी होकर शहादत देने का शनिवार को निर्णय लिया था। लेकिन पुलिस ने उत्तम यादव को घर से गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular