Ranchi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई है इसे लेकर झारखंड में भी राजनीतिक बयान बाजी देखी जा रही है जहां एक और झारखंड राज्य के सत्ताधारी पार्टी के प्रवक्ता ने इसे देश के सत्ताधारी पार्टी भाजपा का एक राजनीतिक स्टंट बताया है तो वहीं दूसरी ओर झारखंड राज्य में एनडीए घटक दल के क्षेत्रीय पार्टी आजसू पद से ऊंचा भ्रष्टाचार होना ठीक नहीं होने की बात कही.
झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि इस तरह का कृत भारतीय जनता पार्टी के बेचैनी और हताशा को दर्शाता है लोकतंत्र की हत्या हो रही है और लोकप्रिय नेता के साथ लगातार ऐसा बर्ताव किया जा रहा है.
वही आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि कहीं ना कहीं इस तरह का चीज द्विपक्षिय विषय को दर्शाता है भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पारदर्शिता होनी चाहिए संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को अपनी जवाबदेहि एवं कर्तव्य का निर्वहन भली भांति करनी चाहिए.
