Wednesday, February 25, 2026
Homeखबर स्तम्भलोहरदगा में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

लोहरदगा में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

लोहरदगा : जोबांग थाना क्षेत्र के देवदरिया के समीप ट्रक ने सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जोबांग थाना क्षेत्र के सीरम पंचायत के सरजू पावा निवासी ललित उरांव के रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार युवक लोहरदगा रिचुघुटा मुख्य सड़क से पुत्र से मिलने घाघरा जा रहा था। इस बीच देवदरिया के समीप ट्रक संख्या 2041 ने उसे रौंद दिया। पुलिस के सहयोग से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular