Homeखबर स्तम्भभाजपा नेता सुरेश साव के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की ओर...
भाजपा नेता सुरेश साव के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन
गिरिडीह : भाजपा नेता सुरेश साव के शास्त्री नगर स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पिता काटकर किया। इस दौरान बाहर से आए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक कलाकृति पेश की गई। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रम किए गए।

कलाकारों ने अपना समा बांधा और लोगों को भी झुमाया। इस दौरान भाजपाइयों ने भी एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और सभी से होली का त्यौहार शान्ति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। मौके पर पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी, अजय बगेड़िया पूर्व महापौर प्रकाश सेठ लक्ष्मण स्वर्णकार विनय सिंह जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव मुकेश जालान संदीप डेंगेच नागेश्वर दास हरविंदर सिंह बग्गा भागीरथ मंडल मनोज शंघाई अमर सिंह प्रवीण सिंह राजेश जायसवाल मनोज मौर्य सुमित सिंह अनिल वर्मा जाकिर हुसैन खान शालिनी वैष्णव संगीता सेठ संजू देवी प्रोफेसर विनीता कुमारी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता गण मौजूद थे।