औरैया : मध्यप्रदेश की तहसील पोरसा जनपद मुरैना से श्रद्धालु नौ मार्च को अपने जनपदीय क्षेत्र मुरैना स्लीपर बस से नीमसार दर्शन परिक्रमा करने के लिए रवाना हुए थे। वापस लौटतते समय औरैया के बेला बिधूना मार्ग से कुदरकोट बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस का रास्ता भटक जाने के कारण जैसे ही बस नुनारी मोड़ के पास चालक बस मोड़ रहा था तभी रात्रि में गहरी खाई में पलट गई।
श्रद्धालुओं से भरी बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। कुछ घायलों को तिर्वा मेडिकल रेफर किया गया। इसमें लगभग 15-20 लोग घायल हुए।
