रांची : प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा जारी समन पर 20 मार्च को राजधानी रांची स्थित बर्लिन अस्पताल की जमीन मामले मे पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार प्रवर्तन निदेशालय के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंची| ज्ञात हो की बर्लिन अस्पताल की जमीन को प्रतिबंधित किस्म का बताया गया है एवं जिसकी प्रकृति में छेड़छाड़ कर खरीद बिक्री की गई है| बड़गाइ अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के ठिकाने से बरामद दस्तावेज से प्रवर्तन निदेशालय को उक्त जमीन की जानकारी मिली थी|