टंडवा : स्थनीय थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त रहने की बात कही गई। पुलिस पदाधिकारियों ने इसके लिए आमलोगों से सहयोग करने की बात कही। थाना प्रभारी अनिल उरांव व सीओ राजेन्द्र दास की संयुक्त बैठक में कहा गया कि होली का पर्व महान पर्व है। इसमें लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग कर के खुशी मानते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी शराब का सेवन या धंधा करते पकड़ा गया तो उनके उपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।होली के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध ना हो इसकी उचित व्यवस्था की गई है। कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हैं और पुलिस सोसल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है ।शांति समिति की बैठक के समाप्त होते ही रंग गुलाल के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया।इस मौके पर बीस सुत्री अध्यक्ष सुभाष यादव,बीस सुत्री उपाध्यक्ष नीरज तिवारी,मुखिया अंरविद सिंह,पसंस विकास पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, उपेन्द्र पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद थे ।