Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड के मांडू विधानसभा से तीन बार के रहे विधायक जयप्रकाश भाई...

झारखंड के मांडू विधानसभा से तीन बार के रहे विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कांग्रेस का थामा दामन

लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है और ऐसे में झारखंड की राजनीति में काफी तेजी से हलचल देखी जा रही है| पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक राजनीतिक पार्टी से पाला बदलते दिख रहे हैं| इधर दो दिनों के अंदर भारतीय जनता पार्टी एवं झारखंड की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के दो शीर्ष नेता विधायक अपनी पुरानी पार्टी छोड़ नई पार्टी का दामन थामा है| झारखंड मुक्ति मोर्चा की जामा विधायक सीता सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा| वही महज 24 घंटे के अंदर लगातार झारखंड के मांडू विधानसभा से तीन बार से विधायक रहे जयप्रकाश भाई पटेल भाजपा छोड़ आज कांग्रेस का दामन थामे|अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के नेताओं के समक्ष एवं झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के समक्ष कांग्रेस का दामन थामा|

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस विषय पर कहा कि मांडू विधानसभा क्षेत्र में लगातार जयप्रकाश भाई पटेल और उनके पिता स्वर्गीय टेक लाल महतो का पकड़ रहा है | जिसका फायदा हमें अवश्य मिलेगा |

वही मांडू विधायक जे पी पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सभी राजनेता अपने हिसाब से राजनीति करते है। कोई व्यक्तिगत हित के लिए राजनीति करते है यो कोई राष्ट्रहित के लिए। जे पी पटेल एक परिवार को मजबूत करने के लिए शामिल हुए है वही भाजपा में शामिल होने वाले नेता राष्ट्र को मजबूत करने के लिए शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि जे पी पटेल का यह कदम आत्मघाती कदम है।

उन्होंने कहा कि जे पी पटेल के जाने का भाजपा फायदा और नुकसान नही सोच रही, भाजपा अपने विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहा है और जो भी इस विचारधारा के साथ जुड़ा है वह आगे बढ़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular