गिरिडीह : लोक सभा चुनाव के आत्ममंथन को लेकर बुधवार को टुंडी रोड के उत्सव उपवन में जेएमएम की एक महत्पूर्ण बैठक हुई। बैठक में सूबे की मंत्री बेबी देवी, राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद, टुंडी विधायक मथुरा महतो, सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू आदि शामिल हुए। बैठक में सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। लेकिन जेएमएम के इस महत्पूर्ण आत्ममंथन बैठक में सदर विधायक सोनू ने अपने चिरपरिचित अंदाज में गिरिडीह के एनडीए सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी पर जमकर निशाना साधा।कहा की जिस सांसद को दिल्ली, रामगढ़ और रांची से फुर्सत नहीं, पांच साल में जिसने गिरिडीह की तरफ सही से देखने का वक्त तक नहीं निकाला। अब उन्हें दूसरी बार भाजपा गठबंधन एनडीए से चुनाव लड़ा रही है। हालात साफ है आजसू नेता और गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के नाम पर गिरिडीह के भाजपा मतदाता भी घरों से निकलने में परहेज करेंगे। ऐसे में इसका पूरा फायदा जेएमएम के एक एक कार्यकर्ता को उठाना है, और भाजपा मतदाता को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो के लिए समर्थन दिलाना हैं। अगर जेएमएम और इंडी गठबंधन के साथी इसमें सफल हो गए, तो मथुरा महतो को गिरिडीह का सांसद बनाने से कोई नही रोक सकता। अन्य नेताओं ने भी यहां बारी बारी से अपने विचार रखें। बैठक में अजीत कुमार पप्पू, प्रमिला मेहरा, गीता हाजरा, शाहनवाज अंसारी, सईद अख्तर, रॉकी सिंह, राकेश रंजन, टुन्ना सिंह, कुमार गौरव समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।