Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

झारखंड के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Ranchi : झारखंड के कुछ हिस्सों में आज 19 मार्च को भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है यह संभावना रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार है भारी बारिश और ओलावृष्टि का कारण एक एंटी साइक्लोनिक फ्लो बंगाल की खाड़ी से नमी ला रहा है और एक टफ जो झारखंड से होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक जा रहा है इसी सिस्टम का व्यापक प्रभाव झारखंड में 19 मार्च को देखने को मिलेगा

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि 19 मार्च यानी आज झारखंड राज्य के कई स्थानों पर गर्जन और वर्ज के साथ-साथ में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी और कुछ एक स्थान पर भारी बारिश की भी संभावना व्यक्त है 20 मार्च को झारखंड के पश्चिम मध्य और दक्षिणी भाग के कुछ स्थानों पर हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी वही 21 मार्च को सिस्टम का प्रभाव अल्प हो जाएगा और राज्य के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भाग खासकर कोल्हान उससे सटे मध्य भाग में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी वही 22 मार्च से 24 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा
Byte….. अभिषेक आनंद रांची मौसम विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक

वही रांची मौसम विज्ञान केंद्र के चेतावनी के मुताबिक रांची, पश्चिमी सिंहभूम,खूंटी, गुमला, सिमडेगा लोहरदगा, और लातेहार के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है थंडरक्लाउड बनने के समय हवा के झोंके की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की भी हो सकती है तूफानी हवा भी चलने की संभावना व्यक्त की गई है 20 मार्च को सिस्टम का प्रभाव कम होने के कारण झारखंड के पश्चिम मध्य और दक्षिणी भाग में गर्जन और वर्जपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है वहीं 21 मार्च को झारखंड के कुछ हिस्सों में सिर्फ गर्जन और वर्ज पात की संभावना है
Byte…. अभिषेक आनंद वैज्ञानिक रांची मौसम विज्ञान केंद्र

रांची मौसम विज्ञान केंद्र सलाह जारी करता है कि में मौसमी गतिविधियों और हलचल के समय में गर्जन और ब्रजपत के समय में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए विशेष तौर पर पेड़ों और जर्जर मकान के नीचे लोगों को नहीं जानी और यथासंभव सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी चाहिए और कृषक भाई विशेष कर ओलावृष्टि के संभावना को देखते हुए अपने फसल के बचाव का उपाय कर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular