Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भकोलकाता का गार्डनरीच इमारत हादसे मेंमरने वालों की संख्या बढ़कर हुई नौ

कोलकाता का गार्डनरीच इमारत हादसे मेंमरने वालों की संख्या बढ़कर हुई नौ

कोलकाता : महानगर कोलकाता के गार्डनरीच इलाके में एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत गिरने से उसमें दबकर मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। सात लोगों के मरने की पुष्टि सोमवार रात तक हो गई थी। और बाकी दो लोगों ने देररात अस्पताल में दम तोड़ा। फिलहाल मृतकों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार आधीरात को निर्माणाधीन बिल्डिंग पास की बस्ती पर गिर गई थी जिसमें 21 लोग दब गए थे। नौ लोगों की मौत के बाद बाकी 12 लोग कोलकाता के एसएसकेएम और अन्य अस्पतालों में इलाजरत हैं। इनमें से पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिजनों और घायलों को वित्तीय मदद का ऐलान किया था। मेयर फिरहाद हकीम ने घोषणा की थी कि मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण इस पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है। भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत करने की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular