Monday, June 29, 2026
Homeखबर स्तम्भपूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद पहुंचे ईडी...

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद पहुंचे ईडी ऑफिस

रांची : इधर कुछ दिनों से झारखण्ड में ईडी का दबिश एक्शन मोड में होता दिख रहा. विगत दिनों ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को समन जारी कर 18 मार्च को बुलाया था. इसी के तहत अभिषेक प्रसाद राजधानी रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे.

अभिषेक प्रसाद पिंटू को अवैध खनन के जुड़े मामले में पूछताछ होनी है हालांकि जनवरी में समन पर यह ईडी कार्यालय नही पहुचे थे. वही मालूम हो कि बीते कुछ दिन पहले पिंटू के घर जमीन घोटाला और अवैध खनन घोटाले मामले में ईडी ने छापा मारा था और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पेन ड्राइव भी  बरामद किया था.

आपको बता दे की 12 मार्च को बड़कागाँव  विधायक अम्बा प्रसाद के आवास सहित 17 जगह छपा मारा गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular