बासल : लोकसभा चुनाव की तारीख तय होते ही जिला प्रशासन और पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। चुनाव को रविवार को बासल पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया। थाना प्रभारी कैलाश कुमार के नेतृत्व में 218 सीआरपीएफ केडी कंपनी के साथ क्षेत्र के जराद, किन्नी, सालगो, हरिहरपुर गांव में सर्च अभियान, एरिया डोमिनेशन, रुट सैनिटाइजेशन, डाइनिंग पेट्रोलिंग किया। साथ ही मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने कहा कि उनके क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त कराने के लिए यह अभियान चलाया गया है।
चुनाव में किसी प्रकार का खलल नहीं हो उसके लिए पुलिस पुरु तरह तैयार और मुस्तैद है। अभियान में एएसआई प्रभात कुमार, सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर बाबूलाल, अनीश प्रसाद, विकाश कुमार, एमडी अंसारी सहित सैट के जवान दल-बल के साथ शामिल थे।
