रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसका लक्ष्य विकसित भारत 2047 हासिल करना है। वर्तमान में हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है एवं तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
राज्यपाल रविवार को रांची के गोस्सनर कॉलेज में रांची चैप्टर ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट की ओर से कॉस्ट अकाउंटेंट द फोर्स बिहाइंड इंडिया मर्जेंस एस थर्ड लार्जेस्ट इकोनामी विषय पर आयोजित वार्षिक सामारोह-2024 में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसके 90 हजार सदस्य हैं और पांच लाख विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों पर देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने की अहम जिम्मेदारी है।
