बोकारो : बोकारो के चंदनकियारी सियालजोरी थाना क्षेत्र, चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत व बनगोडिया ओपी क्षेत्र से साइबर सेल की मदद से थाना प्रभारी मनीष कुमार के दबिश से 8 साइबर अपराधी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 8 मोबाईल फोन, लगभग दो दर्जन एटीएम कार्ड, और तीन पासबुके बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त में गुलाम सबीर शाह, उम्र 35 वर्ष चंदाहा, अंजर अली शाह उम्र 25 वर्ष चंदाहा, साबुद्दीन शाह उम्र 23 वर्ष चंदाहा, जितेंद्र कुमार सिंह उम्र 22 वर्ष फुटलाही, निखिल कुमार उम्र 18 वर्ष पर्वतपुर, सूरज कुमार उम्र 22 वर्ष पर्वतपुर, प्रेम कुमार उम्र 19 वर्ष पर्वतपुर, सोनू कुमार सिंह उम्र 22 वर्ष फुटलाही के रहने वाले थे। जिसे बोकारो साइबर सेल की मदद से सियालजोरी पुलिस द्वारा धर दबोच कर न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया है।
8 साइबर अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
RELATED ARTICLES
