Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री मोदी ने 'परिवारजनों' के नाम लिखी चिट्ठी, कहा- आपसे यह रिश्ता...

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परिवारजनों’ के नाम लिखी चिट्ठी, कहा- आपसे यह रिश्ता मेरे लिए विशेष

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मेरे प्रिय परिवारजन’ को संबोधित एक चिट्ठी लिखी है। इसे भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेताओं और मंत्रियों ने सोशल मीडिया में साझा किया है। 15 मार्च को लिखी गई प्रधानमंत्री की इस चिट्ठी को केंद्रीयमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज (रात 1ः19 बजे) एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा है-”प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पत्र 140 करोड़ परिवारजनों को। ” प्रधानमंत्री मोदी ने इस चिट्ठी में सरकार के प्रयासों से नागरिकों के जीवन में आए बदलाव को अपनी सबसे बड़ी पूंजी माना है।

रिश्ते शब्दों में व्यक्त नहीं होते

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा है, ”आपका और हमारा साथ अब एक दशक पूरा करने जा रहा है। मेरे 140 करोड़ परिवारजनों के साथ विश्वास, सहयोग और समर्थन से जुड़ा यह मजबूत रिश्ता मेरे लिए कितना विशेष है, इसे शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है।”

ईमानदार प्रयासों से आया जीवन में सकारात्मक बदलाव

उन्होंने लिखा है, ”मेरे परिवारजनों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव ही बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, सबसे बड़ी पूंजी है। अपनी हर नीति, हर निर्णय के जरिए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित सरकार ने जो ईमानदार प्रयास किए हैं, उनके सार्थक परिणाम हमारे सामने हैं। ”

RELATED ARTICLES

Most Popular