Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भज़िला स्तरीय किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी का आयोजन

ज़िला स्तरीय किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी का आयोजन

गिरिडीह : जिला कृषि कार्यालय और आत्मा की ओर से शनिवार को झंडा मैदान मे ज़िला स्तरीय किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर ज़िला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी।

इनका स्वागत जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बुके देकर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर व फ़ीता काट कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। बाद में फूल सब्जी और विभिन्न प्रकार के लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण जिला परिषद अध्यक्ष जिला कृषि पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने किया। इस दौरान बताया गया कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से किसानों की उन्नति और प्रगति के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। टपक सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों को कम पानी में गुणवत्ता युक्त बेहतर फसल के पैदावार के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस दौरान झारखंड सरकार की ओर से किसानों के हित में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही मोटा अनाज का कैसे अधिक से अधिक पैदावार हो इसको लेकर भी किसानों को ट्रेनिंग दी जा रही है और इसके उपज को बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। मौके पर ज़िला पशुपालन पदाधिकारी,ज़िला गव्य विकास पदाधिकारी,ज़िला सहकारिता पदाधिकारी,भूमि संरक्षण पदाधिकारी,ज़िला मत्स्य पदाधिकारी समेत कई कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular