Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भLive: 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में वोटिंग, 4...

Live: 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में वोटिंग, 4 जून को नतीजे

RANCHI : निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम देश में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयार है. राजीव कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी मौजूद थे.  मुख्य चुनाव आयुक्त  कहा कि सात चरणों में चुनाव होंगे.

19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा.

हिंसा करने वालों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे सामने 4 चुनौतियां हैं. बाहुबल का इस्तेमाल, धनबल, झूठी खबर और आचार-संहिता का उल्लंघन. उन्होंने कहा कि चुनाव में हिंसा करने वालों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा. फर्जी खबरों के खिलाफ जागरुकता फैलाया जाएगा. फेक खबर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मुद्दों पर आधारित चुनाव प्रचार करने की सलाह राजनीतिक दलों को दी गई है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular