Thursday, May 14, 2026
Homeखबर स्तम्भमानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू : स्वास्थ्य मंत्री

मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू : स्वास्थ्य मंत्री

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया। यह जमशेदपुर की जनता की जीत है और उन सभी विरोधियों के गाल पर थप्पड़ है, जिन्होंने हर संभव प्रयास किया कि इस निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मैंने जमशेदपुर खास कर मानगो की जनता को यह समर्पित करता हूं और यकीन दिलाता हूं कि हर वह वादा जो मैंने आपसे किया हैं वो पूरा करूंगा, बस अपना प्यार, विश्वास और आशीर्वाद मुझपर बनाये रखें।

उल्लेखनीय है कि यह फ्लाई ओवर मंत्री बन्ना गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट है और उन्होंने चुनाव के समय जमशेदपुर की जनता से वादा किया था कि मानगो को जाम मुक्त बनाएंगे साथ ही सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए विशेष प्रयास करेंगे।

मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से ही मानगो में स्वर्णरेखा नदी के ऊपर 252 करोड़ रूपये की लागत से फ्लाईओवर निर्माण का कार्य होगा, जिसे गुजरात की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इब्रा इस्कॉन की जॉइंट वेंचर कंपनी बनाएगी। इसकी लम्बाई 3.4 किलोमीटर होगा और 18 महीने के कार्यकाल में ये पूरा होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular